सब जानते हैं सेब, संतरा, अमरुद, अंगूर यह सब फल हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे फल भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता। इस लेख में हम उन्हीं फलों के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में आपने शायद ही सुना हो।
5. मिरेकल फल
मिरेकल फल पश्चिमी अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। यह लाल रंग का छोटा फल होता है। चिकित्सा के क्षेत्र में इसे कैंसर के रोगियों की भूख बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसे चमत्कारी बेरी या फिर मीठी बेरी भी कहा जाता है। यह फल आपकी गैलरी कम करने में मदद करता है। इसका ज्यादा सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
4. मेंगोस्टीन फल
मेंगोस्टीन फल इंडोनेशिया में पाया जाता है। इंडोनेशिया के साथ-साथ यह दक्षिण अमेरिका के देशों में भी पाया जाता है। आमतौर पर यह जामुनी रंग का होता है। इसका खाद्य पदार्थ एक त्रिभुज के आकार का होता है। यह फल काफी खुशबूदार होता है। यह फल कोलेस्ट्रोल रहित होता है। इनमें विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर होती है जिससे आप संक्रमण से दूर रहते हो। गर्मियों के मौसम में इसका प्रयोग दक्षिण एशियाई देशों में मशहूर है। यह फल आपको पेट की बीमारियों से भी दूर रखता है।
3. चेरिमोया फल
चेरिमोया फल को ‘चेरिमोलीया’ के नाम से भी जाना जाता है। ये फल कभी-कभी दिल के आकार के भी होते हैं। ये बाहर से देखने में हरा व अंदर से देखने पर सफेद दिखाई देता है। इसके अंदर सेब के बीजों के समान कुछ काले बीज भी होते हैं। इसका स्वाद अनानास, केले और स्ट्रॉबेरी के मिश्रण के समान होता है। इस फल में कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा न के बराबर होती है। इसमें विटामिन ‘बी’ और विटामिन ‘डी’ भी पाया जाता है जो शरीर के अच्छे संचालन के लिए मददगार रहते हैं।
2. ड्रैगन फल
ड्रैगन फल ‘पटाया’ प्रकृति के एक अनोखा पौधे पर लगने वाला, गुलाब की कली के आकार का, गुलाबी रंग का एक फल है। यह फल थाईलैंड, वियतनाम जैसे कई दक्षिण एशियाई देशों में उगाया जाता है। यह बाहर से गुलाबी नजर आता है लेकिन अंदर से एक मुलायम खाद्य भाग होता है। इसमें छोटे-छोटे काले रंग के बीज भी होते हैं। इसका स्वाद नाशपती और कीवी फल के मिश्रण जैसा होता है। इसमें कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद रहते हैं जिससे दांतो और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
1. लुकुमा फल
Welcome to my Blog Food Lovers
Leave a Reply