कौन-सा फल किस समय खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है? - Celebrity Trands
Skip to content

कौन-सा फल किस समय खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है?

क्या आपको पता है कि फल खाने का भी एक सही समय होता है। सही समय पर खाया गया फल शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। सही समय क्या है आओ जानते हैं:-
1. सेब
सेब में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसमें पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल और बीपी के लेवल को कम करता है। इसे सुबह के नाश्ते में या लंच से एक घंटा पहले खाना चाहिए जिससे शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। रात को सेब खाने से पेट में गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
2. केला
केले में आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत पाई जाती है। केला खाने से खून की कमी दूर होती है। केला खाने का सही समय है नाश्ते के साथ या दोपहर को भी खा सकते हैं। इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
3. अंगूर
सुबह खाली पेट अंगूर खाना शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। अंगूर में पानी की मात्रा होने के कारण यह शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है।
4. अनार
अनार को नाश्ते के साथ खाने से शरीर में सारा दिन एनर्जी बनी रहती है। अनार भारी न होने के कारण इसे शाम को भी खाया जा सकता है।
5. आम
आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन दूध के साथ करना चाहिए जिससे शरीर को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। शरीर को ताकत मिलती है और त्वचा में चमक आती है। आम में कैलोरीज़ ज्यादा मात्रा में होती है इसलिए इसे रात को नहीं खाना चाहिए।
6. पपीता
पपीता एक ऐसा फल है यह दिनभर में कभी भी खाया जा सकता है। रात को खाना खाने से पहले इसका सेवन करें। खाना खाने के बाद इसे न खाएं। सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से एक घंटा पहले खाना चाहिए।
7. अनानास
अनानास (Pineapple) में बोमेलेन नायक इंजाईम होता है जो शरीर में प्रोटीन को बेहतर तरीके से पचाने का काम करता है। इसलिए इसे खाना खाने के बाद ही सेवन करना चाहिए। इसका सेवन दोपहर को करना चाहिए।
8. तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत लाभकारी माना गया है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज को खाली पेट खाएं या दोपहर को खाना खाने के एक घंटे बाद लेकिन तरबूज को रात को नहीं खाना चाहिए इससे नींद आने में परेशानी हो सकती।
9. अमरूद
अमरूद को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाया जाए तो शरीर में आयरन तत्व की पूर्ति हो जाती है और साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अमरूद को नाश्ते में खाली पेट खाने से सबसे ज्यादा फायदा होता है। इसमें मौजूद फ्रकटोज शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
10. संतरा
संतरे में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है। संतरे को एकदम सुबह और रात को नहीं खाना चाहिए। सुबह नाश्ते और लंच के बाद इसका सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा नाशपाती, आडू, चीकू, खुरमानी को खाली पेट या शाम तक खाया जा सकता है। इसके अलावा जो फल इसमें नहीं आए वह आप नाश्ते व लंच के बाद और लंच के बाद से लेकर शाम तक किसी भी समय खा सकते हैं।
Welcome to my Blog Food Lovers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *